news-details

कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान का कसया में शंखनाद

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास ब्यूरो 

कुशीनगर (कसया)। कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाने के उद्देश्य से सोमवार को कसया में संगठन सृजन अभियान के तहत प्रेस वार्ता आयोजित की गई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान में पार्टी ने जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को नई दिशा देने की रणनीति तैयार की है।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए AICC पर्यवेक्षक, पूर्व सांसद एवं गुजरात कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जगदीश ठाकोर ने कहा कि अगले पांच दिनों तक उनकी टीम जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में पहुंचकर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेगी। कार्यकर्ताओं से संगठन को लेकर सुझाव और राय ली जाएगी तथा उनके आधार पर आवश्यक बदलाव किए जाएंगे।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ब्लॉक, न्याय पंचायत और बूथ स्तर पर ऊर्जावान, कर्मठ और जुझारू कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ाएगी। ऐसे कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी दी जाएगी, जो आम जनता, किसानों, युवाओं और दबे-कुचले वर्गों के अधिकारों के लिए मजबूती से आवाज उठा सकें।जगदीश ठाकोर ने सरकार पर निशाना साधते हुए महंगाई और बेरोजगारी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क से सदन तक संघर्ष करेंगे और सरकार की नीतियों को जनता के बीच उजागर करेंगे।PCC पर्यवेक्षक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सैय्यद जमाल ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता से मुलाकात कर संगठन को सक्रिय बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रविन्द्र विश्वकर्मा ‘राधे’ ने पर्यवेक्षकों का स्वागत करते हुए कहा कि नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कुशीनगर में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती के साथ खड़ा किया जाएगा।प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रमुख पदाधिकारी, नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।