news-details

कांग्रेस और गांधी पर सुरेश कमल के आरोप

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। मान्यवर कांशीराम की पुण्यतिथि पर नौ अक्टूबर को लखनऊ में प्रस्तावित श्रद्धांजलि कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बसपा की बैठक हुई। जिलाध्यक्ष सुरेश कमल ने संगठन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए चार अक्टूबर को सेक्टरवार बैठकें कराने की जानकारी दी। उन्होंने डॉ. आंबेडकर के संघर्ष का उल्लेख करते हुए कांग्रेस और महात्मा गांधी की नीतियों पर सवाल उठाए। सुरेश कमल ने आरोप लगाया कि पृथक निर्वाचन और दोहरे मताधिकार की मांग का विरोध किया गया, जिसके बाद पूना पैक्ट हुआ। उन्होंने कांग्रेस पर दलितों के संवैधानिक अधिकारों की अनदेखी का आरोप लगाया। मंडल प्रभारी नन्हे सिंह चौहान ने भाजपा, कांग्रेस और सपा पर भी आरक्षण विरोधी होने के आरोप लगाए।