news-details

कोलकाता में अतिक्रमण हटाने के विरोध में हिंसक प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS Kolkata के पार्क सर्कस इलाके में रविवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के विरोध में प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसमें तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए, जबकि सुरक्षा बलों के वाहनों में भी तोड़फोड़ की गई। पुलिस के मुताबिक, पार्क सर्कस सेवन प्वाइंट क्रॉसिंग के पास बड़ी संख्या में लोग सड़क जाम करने के लिए जुटे थे। जब पुलिस भीड़ हटाने पहुंची तो स्थिति बिगड़ गई। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और अन्य की पहचान की जा रही है। यह विरोध तिलजला इलाके में हाल ही में फैक्ट्री में आग लगने के बाद शुरू हुई एंटी-एन्क्रोचमेंट कार्रवाई के खिलाफ हो रहा था। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल और केंद्रीय सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। वहीं Mamata Banerjee ने कहा कि बंगाल “बुलडोजर राजनीति” में विश्वास नहीं करता, जबकि भाजपा नेताओं ने कार्रवाई को कानून के तहत बताया है।