
लखनऊ।
लखनऊ मंडल की बसपा की बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व एम एल सी भीमराव अम्बेडकर शामिल हुए। उन्होंने लखनऊ,उन्नाव और रायबरेली जिले में पार्टी संगठन के कार्यों की समीक्षा की। समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता सपा और भाजपा से दुःखी हैं और 2027में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उत्तर प्रदेश में कानून का राज,सुशासन और विकास बसपा की पहचान है। सभी कार्यकर्ताओं को संगठन के कार्यों को एक सप्ताह के भीतर पूरा करने के निर्देश दिए।
बैठक के बाद बलिया जिले की रसड़ा विधानसभा सीट से विधायक उमाशंकर सिंह के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया गया और दो मिनट का मौन धारण कर भगवान बुद्ध दिवंगत विधायक को अपने श्री चरणों में स्थान दें -ऐसी प्रार्थना की गई।