news-details

केन पथ पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक ड्रिल

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ बांदा
बांदा में जिलाधिकारी के निर्देशन में केन पथ पर राज्य स्तरीय आपदा मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्काउट-गाइड के छात्र-छात्राओं को बाढ़ आपदा के दौरान राहत और बचाव कार्यों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में बाढ़ के दौरान बचाव, प्राथमिक उपचार, सीमित संसाधनों से स्टेचर तैयार करना, तैराकी के जरिए लोगों को सुरक्षित निकालना और प्रभावित लोगों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने की जानकारी दी गई।अधिकारियों ने कहा कि आपदा के समय स्काउट-गाइड राहत कार्यों में अहम भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए उन्हें पहले से प्रशिक्षित किया जा रहा है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।