news-details

कानपुर को मिली बड़ी सौगात

You can share this post!


ग्रीन पार्क पर सांसद का बड़ा बयान

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। खेल प्रेमियों के लिए बड़ी राहत और खुशी की खबर सामने आई है। 14 अगस्त से 6 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित यूपी टी-20 लीग के सभी 34 मुकाबले अब ग्रीन पार्क स्टेडियम, कानपुर में ही आयोजित किए जाएंगे। पहले इस आयोजन को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शिफ्ट किए जाने की चर्चा थी, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। इस फैसले की जानकारी सांसद रमेश अवस्थी ने मुख्यमंत्री कार्यालय और प्रमुख सचिव (खेल) से हुई बातचीत के बाद दी। उन्होंने बताया कि ग्रीन पार्क की प्रतिष्ठा और कानपुर की खेल परंपरा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है।सांसद ने कहा कि कुछ लोगों द्वारा ग्रीन पार्क को असुरक्षित बताने और राजनीतिक कारणों से मैचों को स्थानांतरित करने की कोशिश की जा रही थी, जिसका उन्होंने विरोध किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में ग्रीन पार्क के गौरव से समझौता नहीं किया जाएगा।अब तय कार्यक्रम के अनुसार यूपी टी-20 लीग का औपचारिक शुभारंभ लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा किया जाएगा, लेकिन इसके बाद सभी मैच ग्रीन पार्क में खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का समापन भी कानपुर में ही होगा।सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि उन्होंने उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन और खेल विभाग के अधिकारियों से लगातार बातचीत कर यह सुनिश्चित किया कि पूरा टूर्नामेंट कानपुर में ही हो। उन्होंने कहा कि ग्रीन पार्क देश के ऐतिहासिक क्रिकेट मैदानों में शामिल है, जहां कई अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले जा चुके हैं।इस निर्णय के बाद कानपुर के क्रिकेट प्रेमियों में उत्साह का माहौल है। माना जा रहा है कि पूरे टूर्नामेंट के कानपुर में होने से शहर की खेल पहचान मजबूत होगी, साथ ही स्थानीय अर्थव्यवस्था और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।