
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस में 4 एडीसीपी और 2 एसीपी के कार्यक्षेत्रों में बदलाव किया गया है। नवागंतुक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने यह फेरबदल प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से किया है।लंबे समय से एडीसीपी पूर्वी और एडीसीपी क्राइम के पद पर तैनात अंजलि विश्वकर्मा को अब एडीसीपी क्राइम ऑपरेशंस के पद पर तैनात किया गया है। उनके स्थान पर आईपीएस शिवा सिंह को एडीसीपी पूर्वी की जिम्मेदारी दी गई है।आईपीएस शिवा सिंह अब तक प्रभारी डीसीपी लाइंस के पद पर कार्यरत थीं। वहीं एडीसीपी हेडक्वार्टर के साथ-साथ एडीसीपी महिला अपराध और लाइंस का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहीं डॉ. अर्चना सिंह को एडीसीपी सेंट्रल बनाया गया है।नवागंतुक आईपीएस स्नेहा तिवारी को एडीसीपी मुख्यालय के साथ एडीसीपी महिला अपराध का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।इसके साथ ही दो एसीपी के कार्यक्षेत्रों में भी बदलाव किया गया है। कर्नलगंज एसीपी अमित चौरसिया को एसीपी कैंट बनाया गया है। वहीं एसीपी मुख्यालय और एसीपी साइबर अपराध का अतिरिक्त प्रभार संभाल रहे पीपीएस चित्रांशु गौतम को एसीपी कर्नलगंज के पद पर तैनात किया गया है।पुलिस कमिश्नरेट में हुए इस फेरबदल को कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक कार्यों को अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।