news-details

कानपुर नगर निगम में ठेकों का बड़ा खेल!

You can share this post!

7 फर्मों पर 6 FIR, 2 ठेकेदार गिरफ्तार
 

 


पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। कानपुर नगर निगम में ठेकों को लेकर सामने आई कथित धांधली के मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। नगर आयुक्त अर्पित उपाध्याय की तहरीर पर 7 फर्मों के खिलाफ 6 अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने मामले में दो ठेकेदारों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि कथित सरगना गोविंद शर्मा फरार बताया जा रहा है। वह आगरा का रहने वाला है और उसकी फर्म को सबसे अधिक ठेके मिलने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जांच में एक संगठित नेटवर्क की भूमिका की भी जांच की जा रही है।पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि नगर आयुक्त ने पांच तहरीर दी थीं, जिनके आधार पर स्वरूप नगर थाने में मुकदमे दर्ज किए गए। छठा मुकदमा फजलगंज थाने में एक ठेकेदार की तहरीर पर दर्ज हुआ है।मामले में मेसर्स दिलीप बाजपेई, अजय इंटरप्राइजेज, पारसनाथ बिल्डर्स, कैला इंटरप्राइजेज, तिरुपति ट्रेडर्स और जगदंबा इंटरप्राइजेज समेत संबंधित संचालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। जगदंबा इंटरप्राइजेज के खिलाफ दो मुकदमे दर्ज हुए हैं। पूरे मामले की गहन जांच के लिए एसआईटी का गठन किया गया है। गौरतलब है कि 22 अगस्त को मुख्यमंत्री ने नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई थी।