
पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
सदर कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार सुबह तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। शताब्दी होटल के पास सड़क पार करते समय युवक को जोरदार टक्कर लगी, जिससे वह दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया।मृतक की पहचान कौशल दुबे के रूप में हुई है, जो लखनऊ के निवासी और पेशे से शिक्षक थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी तलाश में जुटी है।