news-details

कोसीकलां में विधायक राजेश्वर सिंह का जोरदार स्वागत, कार्यकर्ताओं ने किया सम्मान

You can share this post!

Pardarshi Vikas News Mathura

कोसीकलां क्षेत्र में लखनऊ के सरोजनी नगर से विधायक एवं प्रवर्तन निदेशालय के पूर्व निदेशक राजेश्वर सिंह का स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान उन्हें बुके, माला, दुपट्टा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

स्वागत समारोह में अजीत सिंह रावत, गजेंद्र सिंह, आदित्य सिंह रावत, मोनू रावत, बच्चू सिंह, राहुल चौधरी, सोनू और दिलीप कुमार शर्मा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे। सभी ने विधायक के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर विधायक राजेश्वर सिंह ने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकारों ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को मजबूत किया है और अपराधियों व माफियाओं पर सख्त कार्रवाई की है। इसके कारण आम जनता में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास और सुशासन का मॉडल पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पहले से अधिक मजबूती के साथ जीत हासिल करेगी।

विधायक के संबोधन के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक समर्थन जताया और नारे लगाए। कार्यक्रम का समापन आपसी संवाद और संगठनात्मक चर्चा के साथ हुआ।