
पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। नरवल थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर गांव में शुक्रवार सुबह 42 वर्षीय किसान राम सिंह का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव के शरीर पर बिजली का तार लिपटा हुआ था और चोट के निशान भी पाए गए हैं। पुलिस के अनुसार, राम सिंह गुरुवार रात घर पर अकेले थे। उनकी पत्नी संध्या छोटे बेटे के जन्मदिन पर रिश्तेदार के यहां नौबस्ता गई थीं। शुक्रवार सुबह लौटने पर दरवाजा नहीं खुला, जिसके बाद अंदर जाकर देखा तो राम सिंह का शव फर्श पर पड़ा मिला।सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी चकेरी पूर्वी आशुतोष सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया करंट लगने से हादसे की आशंका जताई जा रही है, लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही होगी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।