news-details

काशी में सीएम योगी का बयान: सनातन संस्कृति पर आक्रमण अस्थायी

You can share this post!

PARDARSHI VIKASH NEWS काशी में सोमवार को आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने सनातन धर्म को मिटाने का प्रयास किया, वे स्वयं इतिहास में विलीन हो चुके हैं। उन्होंने मुहम्मद गौरी और औरंगजेब का उदाहरण देते हुए कहा कि ऐसे आक्रांताओं का अब कोई नाम लेने वाला भी नहीं बचा है। सीएम योगी ने कहा कि सोमनाथ और काशी जैसे तीर्थ स्थल यह संदेश देते हैं कि सनातन संस्कृति पर आक्रमण हो सकते हैं, लेकिन उसे समाप्त नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि विनाश क्षणिक होता है जबकि सृजन शाश्वत रहता है।इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन किया और मंदिर परिसर में ‘ॐ’ का जाप भी किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को पटका और रुद्राक्ष की माला भेंट की। दोनों ने सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गुजरात के सोमनाथ मंदिर में किए गए जलाभिषेक का लाइव प्रसारण भी देखा।इस अवसर पर काशी में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिसमें छात्रों और छात्राओं ने शंखनाद और डमरू वादन प्रस्तुत किया। गुजरात से आई महिलाओं ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारे लगाए।