news-details

कुशीनगर में 17 पुलिसकर्मियों के तबादले

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने सोमवार देर रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण किया। प्रशासनिक और जनहित के तहत किए गए तबादलों में कई थाना प्रभारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। निरीक्षक नीरज सिंह को हाटा, अनिल सिंह यादव को साइबर थाना और महेंद्र प्रजापति को चौराखास थाने का प्रभारी बनाया गया है। साइबर थाना प्रभारी रहे विनय कुमार सिंह को पुलिस लाइन भेजा गया, जबकि अजय विक्रम यादव को अपराध शाखा में जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक दीपक सिंह को स्वाट टीम प्रभारी बनाया गया।दिनेश कुमार को तुर्कपट्टी, चंद्रभान सिंह को तमकुहीराज और स्वतंत्र सिंह को रामकोला थाने की कमान सौंपी गई है। अमित सिंह को रविंद्रनगर धूस, महेश कुमार चौबे को खड्डा और अरुण सिंह को पटहेरवा थाने का थानाध्यक्ष बनाया गया है। संदीप सिंह को साइबर थाना, अनिल सिंह को कुबेरस्थान और प्रविंद्र राय व विकास यादव को जनसुनवाई सेल भेजा गया है।पांच उपनिरीक्षकों को चौकी प्रभार मिला है। एसपी ने सभी को नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।