news-details

कुशीनगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़ कुशीनगर। मौसम विभाग की चेतावनी के अनुसार कुशीनगर में अगले दो दिनों तक मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की अपील की है।प्रशासन ने आकाशीय बिजली से बचाव के लिए कच्चे और जर्जर मकानों में रहने से बचने की सलाह दी है। बादल गरजने और बिजली चमकने के दौरान घर से बाहर न निकलें। यदि रास्ते में ऐसी स्थिति बनती है तो किसी सुरक्षित स्थान पर रुक जाएं। बारिश के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से भी बचें।प्रशासन ने लोगों को विद्युत पोल, खुले तारों और बिजली के उपकरणों से दूर रहने की सलाह दी है। मौसम की जानकारी के लिए टीवी, रेडियो और अधिकृत माध्यमों से अपडेट लेते रहने को कहा गया है। आकाशीय बिजली की संभावित जानकारी के लिए दामिनी ऐप का उपयोग करने की अपील की गई है।जलभराव की आशंका को देखते हुए निचले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने और घरों के आसपास पानी जमा न होने देने के निर्देश दिए गए हैं। पशुओं को भी सुरक्षित स्थानों पर रखने की सलाह दी गई है।अपर जिलाधिकारी (वि.रा.) पवन कुमार ने लोगों से प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करने और स्वयं, परिवार व पशुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की है।