news-details

कुशीनगर में पांच सितारा होटल बनाने की तैयारी

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  कुशीनगर। भगवान बुद्ध की महापरिनिर्वाण स्थली कुशीनगर में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए पांच सितारा होटल स्थापित करने की योजना तैयार की जा रही है। बोधगया के व्यवसायी एवं इस्माइल होलीडे टूर एंड ट्रेवल्स प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर बिक्की कुमार ने प्रस्तावित परियोजना के जरिए आधुनिक पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय युवाओं को रोजगार से जोड़ने की बात कही है। फिलहाल परियोजना की रूपरेखा तैयार की जा रही है और निर्माण की तिथि निर्धारित नहीं हुई है।कसया स्थित भनसा घर लिट्टी-चोखा रेस्टोरेंट में अपनी टीम के आर्किटेक्ट अर्शीआन और इंजीनियर यावर हसनैन के साथ पहुंचे बिक्की कुमार ने बताया कि कुशीनगर का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर विशेष महत्व है। यहां देश-विदेश से पर्यटक और बौद्ध श्रद्धालु आते हैं। ऐसे में बेहतर होटल सुविधाओं से पर्यटन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिल सकता है।उन्होंने कहा कि प्रस्तावित परियोजना के साथ स्थानीय युवाओं को पर्यटन एवं आतिथ्य क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की कार्ययोजना भी बनाई जा रही है।इस अवसर पर रेस्टोरेंट संचालक मनोज प्रजापति ने बिक्की कुमार का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश राव, कुशीनगर होटल एसोसिएशन अध्यक्ष मस्तराज सिंह, समाजसेवी राहुल तिवारी और अन्य लोग मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रस्तावित पहल को पर्यटन, व्यापार और रोजगार की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया।