news-details

काशी प्रीमियर लीग में “बनारस महाकाल वारियर” का अनावरण

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  वाराणसी। काशी प्रीमियर लीग (KPL) के तहत आयोजित टी-10 क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान “बनारस महाकाल वारियर” टीम का आधिकारिक अनावरण किया गया। टीम की स्वामित्व जिम्मेदारी केके इंटरप्राइजेज के संचालक कन्हैया लाल केशरी को सौंपी गई है। आगामी सत्र में यह टीम काशी प्रीमियर लीग में हिस्सा लेकर मैदान पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी।टीम स्वामी कन्हैया लाल केशरी ने नई जिम्मेदारी मिलने पर खुशी जताते हुए कहा कि टीम का उद्देश्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर अवसर और अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मजबूत मंच उपलब्ध कराना है। उन्होंने खिलाड़ियों के विकास और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।काशी प्रीमियर लीग का उद्देश्य देशभर में छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पेशेवर मंच उपलब्ध कराना है। लीग प्रबंधन की ओर से विभिन्न शहरों में चयन प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। चयन प्रक्रिया के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता साबित करने और राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने का अवसर मिलेगा।लीग प्रबंधन के अनुसार, जमीनी स्तर के खिलाड़ियों को पेशेवर क्रिकेट से जोड़ने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। “बनारस महाकाल वारियर” के अनावरण के अवसर पर कन्हैया लाल केशरी को शुभकामनाएं दी गईं। आयोजकों ने उम्मीद जताई कि टीम आगामी सत्र में शानदार प्रदर्शन कर काशी का नाम रोशन करेगी।