news-details

काशीराम पावरहाउस में बिजली चोरी के आरोप

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़  उन्नाव। काशीराम पावरहाउस में बिजली विभाग के एक कर्मचारी पर बिजली चोरी करवाने और इसके बदले वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। वायरल वीडियो में एक युवक कैमरे के सामने दावा करता नजर आ रहा है कि पावरहाउस में तैनात टीजी-2 कर्मचारी संतोष कुमार यादव लोगों के घरों में कथित तौर पर बिजली चोरी के लिए कटिया डलवाते थे। युवक के अनुसार, इसके बदले प्रत्येक घर से 500 रुपये लिए जाते थे। आरोप है कि समय पर रकम नहीं देने पर घर की बिजली लाइन काट दी जाती थी। युवक ने इस रकम को कर्मचारी की कथित ‘फीस’ बताया है। वीडियो वायरल होने के बाद बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि, वायरल वीडियो में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। मामले में विभागीय जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।