
पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। मौदहा थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, 25 मई 2026 की रात करीब 9:35 बजे नमन उर्फ आर्यन पुत्र रामलाल (निवासी फतेहपुर, वार्ड नं. 12, मौदहा) को उसकी मां और पड़ोसियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि किसी बात से नाराज होकर किशोर ने फांसी लगा ली थी।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।