
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी।
विश्वविख्यात अभिप्रेरक वक्ता एवं नारीरत्न राजेश्वरी मोदी ‘राज दीदी’ 19 से 21 सितंबर तक तीन दिवसीय काशी प्रवास पर रहेंगी। नारायण रेकी सत्संग परिवार, वाराणसी के तत्वावधान में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में वह बच्चों, युवाओं और अन्य आयुवर्ग के लोगों से संवाद करेंगी। कार्यक्रम संयोजक एवं वाराणसी केंद्र प्रमुख अनीता भालोटिया ने बुधवार को लक्सा स्थित नारवाड़ी समाज भवन में पत्रकार वार्ता में कार्यक्रमों की जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मुख्य कार्यक्रम 20 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। इसमें राज दीदी खुशहाल जीवन, सकारात्मक सोच और लक्ष्य प्राप्ति के सूत्र बताएंगी। कार्यक्रम में ‘कुबेर का खजाना’ विषय पर भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके बाद शाम 5:30 बजे से वरदान रेकी का आयोजन होगा।19 सितंबर को दोपहर 2:30 बजे रविंद्रपुरी लेन नंबर-12 स्थित अबेकस इंस्टीट्यूट में 7 से 17 वर्ष के बच्चों के लिए ‘स्पार्किंग स्टार’ सत्र होगा। वहीं शाम 3 बजे गोपीराधा बालिका इंटर कॉलेज में 17 से 30 वर्ष के युवाओं के लिए ‘रेडिएट स्टार’ सत्र आयोजित किया जाएगा। इनमें एकाग्रता, लक्ष्य प्राप्ति, तनावमुक्त जीवन और कठिन परिस्थितियों से निपटने जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया जाएगा।