news-details

काशी विश्वनाथ धाम के बाहर महिला फूल विक्रेता से मारपीट, हेड कांस्टेबल निलंबित

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS श्री काशी विश्वनाथ धाम के बाहर महिला फूल विक्रेता और पुलिसकर्मी के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में पुलिसकर्मी महिला के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट करता दिखाई दे रहा है। घटना के बाद लोगों में आक्रोश फैल गया। मामले में 34वीं वाहिनी पीएसी भुल्लनपुर के हेड कांस्टेबल राधेश्याम यादव को निलंबित कर दिया गया है।घटना धाम के गेट नंबर-4 से करीब 50 मीटर दूर स्थित फूल मंडी की बताई जा रही है। यहां फूल विक्रेता महिलाओं और पुलिस के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जो देखते ही देखते बढ़ गया। आरोप है कि हेड कांस्टेबल ने महिला के साथ दुर्व्यवहार और मारपीट की।वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने जांच कराई। जांच में घटना सही पाए जाने पर आरोपी पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया गया।इसी बीच गेट नंबर-4 के बाहर अधिवक्ताओं से अभद्रता और छिनैती के आरोपों का मामला भी सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ अधिवक्ताओं ने दर्शन के दौरान बदसलूकी और पैसे छीने जाने का आरोप लगाया।मंदिर प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। मंदिर न्यास का कहना है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।