
पारदर्शी विकास , महोबा।क्षेत्राधिकारी कुलपहाड़ रविकांत गोड़ द्वारा थाना अजनर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय अभिलेख, मालखाना, हवालात, शस्त्रागार, सीसीटीएनएस कार्य, महिला हेल्प डेस्क एवं साफ-सफाई व्यवस्था का गहन अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तत्पश्चात समस्त विवेचकों का अर्दली रूम लेकर लंबित विवेचनाओं, एनसीआर जांच, आईजीआरएस प्रकरणों एवं शिकायत प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की समीक्षा की गई। पंचायतनामा जांच को गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा अपहृता/गुमशुदा व्यक्तियों की शीघ्र बरामदगी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही सभी विवेचकों को गुणवत्तापूर्ण विवेचना करते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस कर्मियों को सोशल मीडिया पॉलिसी का कड़ाई से अनुपालन करने, विभागीय मर्यादा बनाए रखने एवं भ्रामक/अप्रमाणित सूचनाओं के प्रसार से बचने के निर्देश भी दिए गए। आगामी बकरीद त्योहार के दृष्टिगत क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने, सतर्कता बरतने तथा संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने हेतु भी निर्देशित किया गया।