news-details

क्षतिग्रस्त 3500 बिजली पोल बदले जा रहे

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ हमीरपुर। 28 मई को आए तेज आंधी-तूफान के कारण जिले के करीब 80 गांवों में विद्युत आपूर्ति प्रभावित हो गई थी। तूफान से लगभग 3500 बिजली पोल क्षतिग्रस्त हुए थे, जिन्हें युद्धस्तर पर बदलने का कार्य किया जा रहा है। बिजली विभाग के अनुसार अछरेला, बहरेला, धुंधपुर, कैथी और बजेठा गांवों में पोल और तार लगाने का कार्य जारी है। अधिकांश गांवों में बुधवार देर रात तक कार्य पूरा होने की संभावना है। विभाग की 14 टीमें और कर्मचारी लगातार 18 घंटे तक काम कर रहे हैं। अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से धैर्य बनाए रखने की अपील की है।