news-details

कंटेनर और ट्रैक्टर-ट्रॉली की भिड़ंत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। महाराजपुर थाना क्षेत्र में कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस के अनुसार, रामनगर गांव निवासी शैलेंद्र (32) ट्रैक्टर-ट्रॉली से ईंट उतारकर अपने साथी पंकज के साथ भट्ठे की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान रूमा के पास फतेहपुर की दिशा में जा रहे एक कंटेनर ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर पलट गया।हादसे के बाद पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक भी दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक शैलेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना मिलने पर महाराजपुर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।महाराजपुर इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने बताया कि हादसे के बाद एनएचएआई और पुलिस की संयुक्त टीम ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया। मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।