news-details

कलेक्ट्रेट स्थित ईवीएम वेयरहाउस का डीएम बृजेश कुमार ने लिया जायजा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ औरैया
जिला मजिस्ट्रेट / जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश कुमार ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुपालन में कलेक्ट्रेट स्थित ई0वी0एम0, वी0वी0 पैट, सीयू वेयर हाउस का त्रैमासिक आन्तरिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के दौरान संबंधितों को निर्देशित किया कि सुरक्षा की दृष्टि से सुरक्षा कर्मियों की निर्धारित समय के अनुरूप ड्यूटी सुनिश्चित की जाये जिससे सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई शिथिलता/लापरवाही दृष्टिगत न हो। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से सीसीटीवी कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे संचालित रखा जाए जिससे आने- जाने वालों की गतिविधियां कैमरे में कैद हो सके। जिलाधिकारी ने सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि कक्षों सहित परिसर की साफ- सफाई को दुरूस्त रखा जाए।