news-details

कमालगंज सीएचसी में शुरू हुई कंप्यूटरीकृत पर्ची व्यवस्था, ओपीडी हुई डिजिटल

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS फर्रुखाबाद जनपद के कमालगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। बुधवार से अस्पताल में कंप्यूटरीकृत पर्ची व्यवस्था शुरू कर दी गई है, जिसके तहत अब मरीजों के पंजीकरण और ओपीडी पर्चे ऑनलाइन बनाए जा रहे हैं।नई व्यवस्था के तहत मरीजों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रहेगा, जिससे उपचार से जुड़ी जानकारी आसानी से उपलब्ध हो सकेगी। अस्पताल प्रशासन के अनुसार इससे मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिलेगी और पर्ची बनाने की प्रक्रिया अधिक तेज और पारदर्शी होगी।अब मरीज घर बैठे भी ऑनलाइन माध्यम से पंजीकरण कराकर ओपीडी पर्चा बनवा सकेंगे। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुरूप यह डिजिटल व्यवस्था लागू की गई है। उन्होंने कहा कि मरीजों को बेहतर और त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।उन्होंने यह भी बताया कि भविष्य में अस्पताल की अन्य सेवाओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा।यह पहल डिजिटल इंडिया अभियान को मजबूती देने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है। मरीजों और तीमारदारों ने भी इस व्यवस्था का स्वागत किया है और इसे सुविधाजनक व समय बचाने वाली पहल बताया है।