
पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। बाल विकास परियोजना दूबेपुर की ओर से बांसी सेक्टर के खैंचिला पंचायत भवन में बुधवार को हमारा आंगन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें बच्चों के स्वास्थ्य, सुरक्षा और पोषण से जुड़ी गतिविधियों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन कराया गया। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित महिलाओं को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। सुपरवाइजर ज्योति सिंह ने छोटे बच्चों को स्टेशनरी और खिलौने वितरित किए। कार्यक्रम में 38 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और 38 सहायिकाओं ने भाग लिया। सीडीपीओ दयाराम ने कहा कि आंगनबाड़ी केंद्रों को बच्चों की रुचि के अनुसार खेल-खेल में शिक्षा और सीखने की गतिविधियों का केंद्र बनाया जाए। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पोषण और मनोरंजक शिक्षण गतिविधियों को नियमित रूप से संचालित करने पर जोर दिया।