news-details

खानापुर गोलीकांड का आरोपी गिरफ्तार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। पीपरपुर थाना क्षेत्र के खानापुर गोलीकांड के आरोपी युवक को पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर ₹25 हजार का इनाम घोषित था। पुलिस ने आरोपी सचिन पांडेय निवासी गौरामाफी, प्रतापगढ़ के पास से एक देशी पिस्टल, खोखा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। गोलीकांड में दीपक मिश्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी, जिसके बाद हत्या और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया था।प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया।