news-details

खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान शुरू

You can share this post!

 

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी। जिले में खुरपका-मुंहपका रोग से बचाव के लिए विशेष टीकाकरण अभियान का आठवां चरण बुधवार से शुरू हो गया। जिलाधिकारी संजय चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर से अभियान को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 22 जुलाई से 8 सितंबर तक चलेगा।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जी.के. शुक्ला ने बताया कि अभियान के तहत जिले के करीब 6.58 लाख गौवंशीय और महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण किया जाएगा। इसके लिए 53 टीकाकरण टीमों का गठन किया गया है, जो गांव-गांव जाकर निर्धारित रोस्टर के अनुसार टीकाकरण करेंगी। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को शत-प्रतिशत टीकाकरण सुनिश्चित करने और पशुपालकों को जागरूक करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खुरपका-मुंहपका रोग से पशुओं के स्वास्थ्य के साथ दूध उत्पादन और पशुपालकों की आय भी प्रभावित होती है, इसलिए अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है