news-details

खेत में नाबालिग से अश्लील हरकत, पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS अयोध्या। कोतवाली बीकापुर क्षेत्र में खेत पर काम करने गई एक नाबालिग किशोरी से अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।परिजनों की शिकायत के अनुसार, नाबालिग खेत में काम कर रही थी। इसी दौरान गांव का रहने वाला अमरजीत चौहान वहां पहुंचा और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा। किशोरी के विरोध करने पर आरोपी ने धमकी दी और वहां से भाग निकला।पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली बीकापुर पुलिस ने आरोपी अमरजीत चौहान के खिलाफ बीएनएस की धारा 74, 352, 351(3) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 7 और 8 के तहत एफआईआर दर्ज की है।कोतवाल देवेंद्र पांडेय ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दबिश दी जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।