news-details

खुदाई में मिले धातु के दर्जनों गोले

You can share this post!

पारदर्शी विकास न्यूज़  अमेठी। मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के भनौली गांव में मंगलवार को मकान निर्माण के लिए खुदाई के दौरान दो दर्जन से अधिक धातु के गोले मिलने से हड़कंप मच गया। मजदूरों ने मिट्टी में गोले देखे और आगे खुदाई करने पर कई और गोले मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस और राजस्व विभाग की टीम ने मौके को बैरिकेडिंग कर सील कर दिया।जमीन मालिक इकबाल की सूचना पर अधिकारियों ने गोलों को सुरक्षित कब्जे में लिया और पुरातत्व विभाग को जानकारी दी। एसडीएम नितेश राज ने बताया कि गोलों की जांच पुरातत्व विभाग की टीम करेगी। जांच के बाद ही इनके प्राचीन या ऐतिहासिक होने की स्थिति स्पष्ट होगी। फिलहाल पुलिस स्थल की निगरानी कर रही है और लोगों को मौके से दूर रहने की हिदायत दी गई है।