news-details

खनन टीम पर हमला करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार

You can share this post!

 

सुल्तानपुर।  थाना अखण्डनगर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने गोली लगने से घायल दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी कोतवाली नगर क्षेत्र में खनन एवं राजस्व टीम पर हमला करने की घटना में वांछित चल रहे थे। पुलिस के मुताबिक, बुधवार सुबह करीब 8:45 बजे अखण्डनगर पुलिस टीम की बदमाशों से मुठभेड़ हुई। इस दौरान गोली लगने से दोनों अभियुक्त घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचे (.315 और .12 बोर), जिंदा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। इसके अलावा घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की काली थार कार भी पुलिस ने बरामद की है।पुलिस मामले में आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।