
PARDARSHI VIKASH NEWS शाहजहांपुर। इटावा-बरेली हाईवे पर सोमवार सुबह हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति की मौत हो गई, जबकि उनका 13 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा अल्लाहगंज थाना क्षेत्र के उजीरपुर बंजर के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक, बगिया गांव निवासी 55 वर्षीय संतोष शर्मा अपनी पत्नी किरन और बेटे शोभित के साथ बाइक से रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे थे। परिवार सुबह करीब 3 बजे घर से निकला था। इसी दौरान हाईवे पर एक तेज रफ्तार लोडर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि किरन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संतोष शर्मा और उनका बेटा शोभित गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन दोनों को इलाज के लिए डॉ. राममनोहर लोहिया पुरुष अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने संतोष को मृत घोषित कर दिया। घायल शोभित का इलाज जारी है।परिजनों के अनुसार, संतोष खेती के साथ लकड़ी का कारोबार भी करते थे। वह चार बच्चों के पिता थे। शादी समारोह में समय से पहुंचने के लिए परिवार सुबह जल्दी निकला था।पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद लोडर चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।