news-details

लिफ्ट में युवक 20 मिनट फंसा रहा

You can share this post!

 

पारदर्शी विकाश न्यूज़ लखनऊ । गोमतीनगर विस्तार स्थित सरस्वती अपार्टमेंट में रविवार को लिफ्ट की बड़ी लापरवाही सामने आई। फ्लैट ए-602 के निवासी रणविजय सिंह अपने डॉगी को घुमाकर लौट रहे थे। ग्राउंड फ्लोर से छठी मंजिल पर जाते समय लिफ्ट दूसरे और तीसरे फ्लोर के बीच अचानक अटक गई। उन्होंने इमरजेंसी अलार्म बजाने की कोशिश की, लेकिन अलार्म ने काम नहीं किया। वहीं, मौके पर कोई गार्ड भी मौजूद नहीं था, जिससे उन्हें काफी देर तक लिफ्ट के अंदर फंसे रहना पड़ा। मदद के लिए उन्होंने दरवाजा पीटना शुरू किया, जिसके बाद वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने उनकी आवाज सुनकर परिजनों और सुरक्षाकर्मियों को सूचना दी।सूचना मिलने पर दो सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और करीब 20 मिनट की मशक्कत के बाद लिफ्ट का दरवाजा खोलकर रणविजय और उनके डॉगी को सुरक्षित बाहर निकाला। घटना के बाद रणविजय ने अपार्टमेंट प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर महीने मेंटेनेंस शुल्क लेने के बावजूद लिफ्ट जैसी महत्वपूर्ण सुविधा की नियमित जांच नहीं की जा रही है। वहीं, जब रखरखाव करने वाली कंपनी को सूचना दी गई तो जवाब मिला कि रविवार होने के कारण कर्मचारी नहीं आ सकेंगे और जांच सोमवार को की जाएगी। घटना के बाद अपार्टमेंट के निवासियों में नाराजगी है और उन्होंने लिफ्ट सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने की मांग की है।