
पारदर्शी विकास न्यूज़ नरैनी/बांदा। लक्ष्मी बाजार में अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के समय घर की महिला आशा देवी और उनकी बेटी छत पर सो रही थीं। चोरों ने दरवाजों की कुंडी काटकर वारदात को अंजाम दिया।पीड़िता के अनुसार चोर सोने के हार, चूड़ियां, मंगलसूत्र, झुमकी समेत करीब 50 लाख रुपये के जेवरात और 6 हजार रुपये नकद ले गए। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। गांव के बाहर टूटा हुआ बक्सा और बिखरा सामान बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।