
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कोचिंग सेंटर में हुई अग्नि कांड की घटना पर बसपा ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। पार्टी सुप्रीमो मायावती ने उत्तर प्रदेश सरकार से इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की है।बसपा सुप्रीमो ने कहा है कि यूपी की राजधानी लखनऊ के एक कोचिंग सेन्टर में सोमवार को दोपहर बाद हुई अग्निकाण्ड में अनेक लोगों की मौत तथा और भी कई लोगों के घायल हो जाने की घटना अति-दुखद। इस प्रकार की जानलेवा घटनायें दिल को दहलाने वाली होती हैं तथा कितने ही परिवार की उम्मीदों को बिखेर देती हैं। ऐसी दुखद घटनाओं की रोकथाम के लिये सबको मिलकर सही से काम करने की ज़रूरत है। सिर्फ आरोप-प्रत्यारोप से काम नहीं चलेगा।