
PARDARSHI VIKASH NEWS लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर हाईकोर्ट के आदेश पर वकीलों के चैंबर गिराए जाने के विरोध में सोमवार को औरैया के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य पूरी तरह ठप कर दिया। वकीलों ने कचहरी परिसर के बाहर प्रदर्शन कर पुलिस और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लखनऊ में 240 वकीलों के चैंबर ध्वस्त किए जाने से अधिवक्ताओं में भारी नाराजगी है। हड़ताल के चलते न्यायिक कामकाज प्रभावित रहा और दूर-दराज से आए सैकड़ों वादकारियों को बिना सुनवाई लौटना पड़ा। प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।