news-details

लखनऊ में चैंबर तोड़े जाने के विरोध में औरैया के वकीलों का प्रदर्शन

You can share this post!

 

PARDARSHI VIKASH NEWS औरैया में अधिवक्ताओं ने मंगलवार को लखनऊ जिला अदालत परिसर के बाहर वकीलों के चैंबरों पर हुई बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया। हाईकोर्ट के आदेश पर करीब 240 चैंबर ध्वस्त किए जाने से नाराज वकीलों ने सुबह 10 बजे कचहरी परिसर से जेसी चौराहे तक मार्च निकाला और प्रशासन व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की।अधिवक्ताओं ने कार्रवाई को दमनात्मक बताते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। विरोध स्वरूप अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से दूर रहे, जिससे न्यायालयों का कामकाज प्रभावित हुआ। दूर-दराज से आए कई वादकारियों को बिना सुनवाई के वापस लौटना पड़ा।धरने के दौरान वकीलों ने कहा कि चैंबरों पर की गई कार्रवाई अन्यायपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रहेगा।प्रदर्शन में सुनील दुबे, सुनील मिश्रा, अखिलेश सक्सेना, कुलदीप शुक्ला, अनुराग त्रिपाठी, शिवम शर्मा, पंकज अवस्थी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता शामिल रहे। इसके अलावा इंद्रपाल भदोरिया, अजय पाल, अभिषेक शुक्ला, रवि तिवारी, जितेंद्र दोहरे, सुधीर गौतम, अतेंद्र पांडे और विशाल पोरवाल भी मौजूद रहे।