news-details

लखनऊ में पहली वुमन्स क्रिकेट लीग का आगाज 23 सितंबर से

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। नवाबी नगरी में पहली बार आयोजित होने जा रही लखनऊ वुमन्स प्रीमियर लीग की ट्रॉफी और लोगो का गुरुवार को बीबीडी बैडमिंटन अकादमी में अनावरण किया गया। अनावरण सीएएल अध्यक्ष एवं लीग चेयरमैन डॉ. नवनीत सहगल और सचिव केएम खान ने किया। खिलाड़ियों की नीलामी शुक्रवार को होगी।लीग का आयोजन 23 से 28 सितंबर तक होगा। छह टीमों के बीच कुल 12 मुकाबले खेले जाएंगे। शुरुआती मैच गोमती रिवर फ्रंट स्थित सेज क्रिकेट मैदान पर होंगे, जबकि सेमीफाइनल और फाइनल केडी सिंह बाबू स्टेडियम में फ्लडलाइट में खेले जाएंगे।लीग में 140 महिला खिलाड़ी हिस्सा लेंगी। सभी मुकाबले टी-20 प्रारूप में होंगे। टीमों को दो पूलों में बांटा जाएगा और शीर्ष टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। बराबरी की स्थिति में सुपर ओवर से परिणाम तय किया जाएगा।डॉ. नवनीत सहगल ने कहा कि लीग का उद्देश्य स्थानीय महिला क्रिकेटरों को प्रतिस्पर्धात्मक क्रिकेट का अनुभव और आगे बढ़ने का मंच उपलब्ध कराना है। रेटिंग खिलाड़ियों को 10 से 25 हजार रुपये तक तथा अन्य खिलाड़ियों का बेस प्राइज 3 से 5 हजार रुपये रखा गया है।विजेता टीम को 2 लाख और उपविजेता को 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। प्लेयर ऑफ द सीरीज को 10 हजार तथा ऑरेंज और पर्पल कैप विजेताओं को 15-15 हजार रुपये दिए जाएंगे।