news-details

लखनऊ विश्वविद्यालय में ABVP का प्रदर्शन

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। विश्वविद्यालय न्यू कैंपस में बुधवार को Akhil Bharatiya Vidyarthi Parishad कार्यकर्ताओं ने एलएलबी परीक्षा परिणाम में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्र वीसी ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।छात्रों का आरोप है कि एलएलबी रिजल्ट में बड़े पैमाने पर अंक गलत दर्ज किए गए हैं। कई छात्रों को बेहद कम नंबर दिए गए, जबकि कुछ के रिजल्ट में बार-बार बदलाव हुआ। छात्रों ने कॉपियों की दोबारा जांच कराने और प्रभावित छात्रों को राहत देने की मांग की।छात्र सौरभ तिवारी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय में कॉपियां सही तरीके से जांच नहीं हुईं, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र फेल हुए हैं। वहीं छात्र मो. गुफरान ने कहा कि उनका रिजल्ट पहले फेल, फिर पास और बाद में दोबारा फेल दिखाया गया।प्रदर्शन के दौरान परीक्षा नियंत्रक विद्यानंद त्रिपाठी छात्रों को समझाने पहुंचे, लेकिन रीचेकिंग की मांग ठुकराने पर छात्र और नाराज हो गए। छात्रों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।