news-details

मोहर्रम का आगाज

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। मोहर्रम का चांद नजर आते ही शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में इमामबाड़े सज गए। मंगलवार रात खैराबाद मोहल्ले में आगाज-ए-मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस नसीम हुसैन के इमामबाड़े से शुरू हुआ, जिसमें लोगों ने कर्बला के शहीदों को याद किया। मजलिस को संबोधित करते हुए मौलाना बबर अली खां ने कहा कि इमाम हुसैन किसी एक धर्म या वर्ग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि पूरी इंसानियत के लिए प्रेरणा हैं। उन्होंने कहा कि कर्बला की कुर्बानी आज भी लोगों को हक और सच्चाई के रास्ते पर चलने का संदेश देती है। जुलूस में अंजुमन गुनचए मजलूमिया ने नौहा और मातम के जरिए कर्बला के शहीदों को याद किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात रहा। नगर कोतवाल सुरेश नारायण मिश्रा समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे, जबकि सफाई व्यवस्था की जिम्मेदारी सभासद आरिफ अंसारी ने संभाली।