news-details

मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ अमेठी । आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी संजय चौहान और पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कलेक्ट्रेट सभागार में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की। बैठक में अधिकारियों, धर्मगुरुओं और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।जिलाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम आपसी भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उन्होंने सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की जानकारी प्रशासन को देने की अपील की। उन्होंने अधिकारियों को अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण करने और स्थानीय लोगों से संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।उन्होंने कहा कि ताजिया जुलूस पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकाले जाएंगे और किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं होगी। जुलूस मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, बिजली व्यवस्था और सुरक्षा के इंतजाम पहले से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जाएगी और सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी। बैठक में ताजिया की ऊंचाई निर्धारित मानकों के अनुसार रखने, जुलूस में अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग न करने और डीजे का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न समुदायों के लोग मौजूद रहे।