
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। स्वावलंबी महिला व्यापार संगठन की ओर से ‘मां के नाम एक पौधा’ कार्यक्रम के तहत सरस्वती नगर विनायका कॉलोनी स्थित पार्क में वृहद वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नागरिक सुरक्षा के चीफ वार्डेन विनोद गुप्ता और विशिष्ट अतिथि डिवीजन वार्डन मंगला प्रसाद रहे।संगठन की संस्थापिका एवं अध्यक्ष डॉ. सरिता त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण में पौधरोपण के महत्व पर प्रकाश डाला और महिलाओं को मां के नाम एक पौधा लगाने का संकल्प दिलाया। उन्होंने पौधों की नियमित देखभाल और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया।कार्यक्रम में नीति भटनागर, अंजली मिश्रा, मधु तिवारी, कुसुम यादव, तनु नवलानी, प्रियांशु यादव, जूली वर्मा, सोनी वर्मा, शशि मिश्रा, मंजू गौतम, शालिनी श्रीवास्तव, सुमन, नीतू, शशि पांडे, वीणा राय सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।