
पारदर्शी विकास न्यूज़ वाराणसी। नेशनल इक्वल पार्टी के संयोजक शशि प्रताप सिंह के नेतृत्व में जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग की गई। पार्टी ने आरोप लगाया कि बंगाल और बिहार में लोकतांत्रिक प्रक्रिया से छेड़छाड़ कर एकतरफा चुनाव कराया गया, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर चुनाव आयोग विपक्षी दलों के मतदाताओं के वोट कटवाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने चुनाव आयोग पर भाजपा के प्रभाव में काम करने का आरोप लगाया। संयोजक शशि प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ की कोशिश की जा रही है, जिसका पार्टी विरोध करेगी। ज्ञापन के दौरान प्रकाश जायसवाल, गुलाब राजभर, जितेंद्र पटेल, राजू पटेल, अनूप अग्रहरि, बृजेश यादव, जितेंद्र प्रजापति, मनोज कुशवाहा, सोनू लाल, ज्ञानचंद्र पटेल, सतेंद्र सिंह, दिनेश यादव, महेंद्र यादव, अजय आर्या और अशोक प्रजापति सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।