news-details

मिलावट पर खाद्य विभाग का छापा

You can share this post!


पारदर्शी विकास न्यूज़, अमेठी। दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने जिले में अभियान चलाकर 45 दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान तीन क्विंटल 20 किलो दूषित खाद्य पदार्थ नष्ट कराया गया, जबकि 17 दुकानों से नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए। जिलाधिकारी शशांक चौधरी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा आयुक्त सतीश शुक्ला के नेतृत्व में टीमें मिठाइयों, मावा और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच कर रही हैं।मिठाई की दुकानों पर गंदगी मिलने पर 12 दुकानदारों को व्यवस्था सुधारने के लिए नोटिस जारी किए गए। अधिकारियों ने दुकानों में बिकने वाली मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट अंकित करना भी अनिवार्य किया है। सतीश शुक्ला ने कहा कि त्योहार पर लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए अभियान जारी रहेगा। मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।