news-details

मारुति सर्विस सेंटर में आग

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ फर्रुखाबाद
इटावा-बरेली हाईवे स्थित मारुति सुजुकी के सर्विस सेंटर और शोरूम में बुधवार दोपहर आग लगने से हड़कंप मच गया। दूसरी मंजिल पर खड़ी एक ओमनी वैन में अचानक आग लग गई, जिससे परिसर में अफरा-तफरी फैल गई। कर्मचारियों ने आग बुझाने की कोशिश की, लेकिन काबू न पाने पर दमकल को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची दमकल की दो गाड़ियों ने सीढ़ी के जरिए दूसरी मंजिल तक पहुंचकर आग पर काबू पाया।बताया जा रहा है कि परिसर में आग से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।