news-details

मारपीट के बाद युवक की संदिग्ध मौत

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। सचेंडी थाना क्षेत्र के भैरमपुर गांव निवासी 22 वर्षीय युवक शिवम की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि कुछ दिन पहले चचेरे भाइयों ने उसकी पिटाई की थी और बाद में घर पहुंचकर धमकी भी दी थी। घटना के बाद से युवक मानसिक और शारीरिक रूप से परेशान था। परिजनों के अनुसार, 26 मई को किराने की दुकान पर किसी बात को लेकर शिवम का चचेरे भाइयों से विवाद हो गया था। आरोप है कि वहां उसके साथ मारपीट की गई। बाद में आरोपी घर पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने लगे। इससे परेशान होकर शिवम अपने बड़े भाई सोनू के पास पनकी चला गया था।शुक्रवार को उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। दर्द की शिकायत पर परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सचेंडी पुलिस का कहना है कि अभी तक परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।