news-details

मारपीट के मामले में थाने में हुआ समझौता

You can share this post!

 


PARDARSHI VIKASH NEWS अमेठी। कोतवाली अंतर्गत भगवानपुर गांव में ज्येष्ठ के मंगलवार को भंडारे के दौरान देर शाम युवकों के बीच हुई मारपीट की घटना में झूठी तहरीर देने का मामला प्रकाश में आया है। मामले की जांच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में किसी भी तरह का विवाद होने और शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट की घटना प्रकाश में आने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। मंगलवार को भंडारे की समाप्ति के समय शराब के नशे में धुत होकर आपस में मारपीट कर ली। अगले दिन दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर देकर एक दूसरे के विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध किया गया। हल्का सिपाही शिवम् गुप्ता के साथ पुलिस कर्मियों ने गांव जाकर मामले की जांच की तो पता चला कि एक दूसरे को मुकदमे में फंसाने के लिए झूठी तहरीर दी गई है।गुरुवार को पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में बुलाकर ग्राम प्रधान और अन्य लोगों के समक्ष बातचीत की। बातचीत के दौरान दोनों पक्ष समझौते को राजी हो गए।सब इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में समझौता कर लिया है। भविष्य में विवाद करने और शराब पीकर झगड़ा करने की शिकायत मिलने पर कड़ी कार्रवाई का अल्टिमेटम दिया गया है।