news-details

मिशन-2027 को लेकर भाजपा का बूथ मंत्र

You can share this post!



पारदर्शी विकास न्यूज़ कानपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक माह के प्रथम सप्ताह में आयोजित होने वाली मंडल बैठकों की श्रृंखला के अंतर्गत आज जनरलगंज मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष योगेश पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला मीडिया प्रभारी एवं जनरलगंज मंडल प्रभारी अनुराग शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।बैठक में मिशन-2027 को लेकर संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तीकरण, पन्ना प्रमुखों की सक्रियता तथा लाभार्थी संपर्क अभियान पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि अनुराग शर्मा ने कहा कि भाजपा की असली शक्ति उसका बूथ स्तर तक फैला मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि यदि बूथ मजबूत होगा, पन्ना प्रमुख सक्रिय होंगे और लाभार्थियों से निरंतर संपर्क बना रहेगा, तो संगठन हर लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त करेगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से सतत संपर्क रखा जाए तथा प्रत्येक बूथ पर संगठन की उपस्थिति, संवाद और समन्वय को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। बैठक में यह संकल्प भी लिया गया कि जनरलगंज मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए मिशन-2027 की तैयारी को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत किया जाएगा।बैठक में प्रमुख रूप महामंत्री आशीष तिवारी,विवेक जायसवाल, नैमिष गुप्ता, गगन दीक्षित,योजना बाजपेई, अर्चित गौड़,अनमोल सिंह देवांश,कोमल जायसवाल ,शिवम त्रिवेदी,पंकज सिंह आदि उपस्थित रहे