
सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस हमारे साथ,2027में यूपी में बनाएंगे सरकार -विश्व नाथ पाल
संजीव भारती
पारदर्शी विकास न्यूज़ लखनऊ। बुधवार को बहुजन समाज पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर बसपा के सामाजिक भाईचारा कमेटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल, राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम और प्रदेश कार्यालय प्रभारी राम औतार मित्तल ने उत्तर प्रदेश के सभी 75जिलों में संगठन के कार्यों की गहन समीक्षा की और बहन मायावती जी के संदेश को दोहराते हुए 2027में बी एस पी को सत्ता में वापस लाने के लिए घर -परिवार के काम की तरह पार्टी संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया।प्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने पदाधिकारियों से कहा कि बहन मायावती जी के चार बार के मुख्यमंत्रित्व काल में ओबीसी वर्ग के हित में हजारों काम हुए हैं। बहुजन समाज के महापुरुषों के सम्मान में बहन मायावती जी ने तमाम ऐतिहासिक स्मारकों का निर्माण कराया है। सभी पदाधिकारी तैयारी करके गांवों में जाकर बैठक करके सामाजिक भाईचारा मजबूत करते हुए सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस तैयार करें,यह एलाइंस 2007की तरह ही होना चाहिए।बाबा साहब डॉ अम्बेडकर और मान्यवर कांशीराम साहब ने कभी आराम नहीं किया।बहन मायावती जी बहुजन समाज के अच्छे दिन लाने के लिए दिन रात काम कर रही हैं।इसलिए विधानसभा चुनाव तक किसी भी वर्कर को एक भी दिन आराम नहीं करना हैप्रदेश अध्यक्ष विश्व नाथ पाल ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि जहां जहां हमारे कार्यक्रम हो रहे हैं,सपा, कांग्रेस, भाजपा व अन्य छोटे दलों के तमाम लोग बसपा में शामिल हो रहे हैं।पूरे प्रदेश में बसपा के पक्ष में माहौल है। मंहगाई, बेरोज़गारी और खराब कानून व्यवस्था से त्रस्त उत्तर प्रदेश की जनता की निगाहें बहन मायावती की तरफ टिकी हुई हैं। जनता 2027में बसपा को सत्ता में वापस लाने का मन बना चुकी है।राष्ट्रीय महासचिव मेवा लाल गौतम ने भाईचारा कमेटियों में पचास फीसदी पदाधिकारी और सदस्य 18-35वर्ष आयु वर्ग के युवाओं को बनाने पर जोर दिया।

हमारी नेता ने उत्तर प्रदेश में अपने बलबूते पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का संदेश दिया है।इस संदेश को धरातल पर उतारने के लिए हम सर्वसमाज का मजबूत एलाइंस बनाने में लगे हुए हैं।2027मे बहन मायावती जी फिर मुख्यमंत्री बनेंगी ।
विश्व नाथ पाल ,प्रदेश अध्यक्ष, बहुजन समाज पार्टी