news-details

मंत्री मनोज पांडेय का अखिलेश यादव पर पलटवार

You can share this post!

 

पारदर्शी विकास न्यूज़ सुल्तानपुर। योगी सरकार के मंत्री मनोज पांडेय सुल्तानपुर के एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। अमहट चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी और सदर विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने उनका स्वागत किया।मीडिया से बात करते हुए मंत्री पांडेय ने अखिलेश यादव के भाजपा अध्यक्ष के मंदिर न जाने को लेकर उठाए गए सवाल पर पलटवार किया। उन्होंने कहा, "किसी को उपदेश देने से पहले व्यक्ति को अपने अंदर उस उपदेश को लागू करना चाहिए। यह ठीक वैसे ही है जैसे क्लास में खड़ा कोई टीचर खुद सिगरेट पीते हुए किसी दूसरे बच्चे से कहे कि सिगरेट पीना बहुत गलत बात है, तो यह बेहद हास्यास्पद लगता है।"उन्होंने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि अखिलेश जी को खुद से पूछना चाहिए कि वे आज तक राम मंदिर में दर्शन करने क्यों नहीं गए? मंत्री ने आरोप लगाया कि वे रामभक्तों पर गोली चलवाने वाले, रामचरितमानस को जलवाने वाले और सनातन व हिंदू देवी-देवताओं के अस्तित्व को नकारने वाले लोग हैं।मनोज पांडेय ने आगे कहा कि उनके हाथ सरयू के पुल पर कारसेवकों पर चली गोलियों के खून से सने हुए हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों के ज्ञान की देश को जरूरत नहीं है, क्योंकि आज देश और सनातन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुरक्षित हाथों में है।जब मीडिया ने उनसे गृह जनपद के लिए प्राथमिकताओं के बारे में पूछा, तो मंत्री ने स्पष्ट किया कि सरकार की मंशा हर पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि जनपद में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत सरकारी योजनाओं से छूटे हुए गरीब, कमजोर या पात्र लोगों को ढूंढकर उनके राशन कार्ड बनवाए जाएंगे।सुल्तानपुर की जिन ग्राम पंचायतों में अभी तक 'अन्नपूर्णा भवन' का निर्माण नहीं हो पाया है, वहां प्राथमिकता के आधार पर इनका निर्माण कराया जाएगा।इस दौरान मंत्री के काफिले के कारण हाईवे पर कुछ देर के लिए जाम लग गया, जिससे प्रधानमंत्री की अपील का उल्लंघन हुआ।